Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

आम जनता के टैक्स से खड़े सार्वजनिक विभागों को कौड़ियों के भाव बेचा जा रहा है : सुरेंद्र यादव

हांसी में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर राष्ट्रीय मांग दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों के कर्मचारी स्थानीय सरदार भगत सिंह पार्क (काली देवी मंदिर के निकट) में एकत्रित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान रविंद्र...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते विभिन्न विभागों के कर्मचारी।-निस
Advertisement

हांसी में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर राष्ट्रीय मांग दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों के कर्मचारी स्थानीय सरदार भगत सिंह पार्क (काली देवी मंदिर के निकट) में एकत्रित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान रविंद्र शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने किया। प्रदर्शन में विभिन्न विभागों के कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हुए।

सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कर्मचारी उपायुक्त कार्यालय तक मार्च करते हुए पहुंचे और हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन उपमंडल अधिकारी राजेश खोथ के माध्यम से सौंपा। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव तथा मैकेनिकल यूनियन के राज्य प्रधान गंगाराम मौण ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार की नीतियों के विरोध में 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल की गई थी, जिसमें कर्मचारी, मजदूर और किसान शामिल हुए।

Advertisement

इसके बावजूद केंद्र सरकार ने कर्मचारी-मजदूर संगठनों को वार्ता के लिए नहीं बुलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकारें आम जनता और कर्मचारियों के हितों के विरुद्ध नीतियां लागू कर रही हैं तथा पूंजीपतियों के पक्ष में निर्णय ले रही हैं। टैक्स से स्थापित सार्वजनिक विभागों को कौड़ियों के भाव बेचा जा रहा है। संघ ने घोषणा की कि 8 मार्च को महिला दिवस तथा 23 मार्च को शहीदी दिवस पर संयुक्त रूप से सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement

कर्मचारियों ने मांग रखी कि आठवां वेतन आयोग लागू होने तक सभी कर्मचारियों को महंगाई के अनुसार 5,000 रुपये अंतरिम राहत दी जाए। सातवें वेतन आयोग की विसंगतियां दूर की जाएं। श्रम कानूनों में किए गए संशोधनों को रद्द किया जाए। सभी विभागों में खाली पड़े पदों पर नियमित भर्ती की जाए।

ठेका प्रथा समाप्त कर सभी कर्मचारियों को विभाग के पेरोल पर लिया जाए तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के 23 व 31 दिसंबर 2025 के निर्णयों के अनुसार नियमितीकरण की नीति बनाकर कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। प्रदर्शन को राजेंद्र कुलाना, फतेह सिंह गुर्जर, कश्मीरी लाल, अशोक यादव, संदीप फौजी, ग्रोवर, तुलसीदास वर्मा, सुरेंद्र हुड्डा, अनूप सिंह, उदयवीर डाटा, सुमित मित्तल, राजेश सैनी, बलजीत सारसर, राजेंद्र गक्खड़, रेखा देवी, ममता देवी, कपूर सिंह और पवन ने संबोधित किया।

Advertisement
×