Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हिसार में जनसंगठनों का विरोध प्रदर्शन, डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन

शहर के विभिन्न सामाजिक एवं जनसंगठनों ने बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठनों ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी के कथित अपहरण तथा देश की संप्रभुता में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हिसार में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला जलाते विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि। -हप्र
Advertisement

शहर के विभिन्न सामाजिक एवं जनसंगठनों ने बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठनों ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी के कथित अपहरण तथा देश की संप्रभुता में हस्तक्षेप के खिलाफ विरोध मार्च निकालते हुए डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया।

विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता जनवादी महिला समिति की नेता निर्मला, भारतीय किसान सभा के शमशेर सिंह नंबरदार तथा नागरिक मंच के चंदगीराम ने की। कार्यक्रम का संचालन जनवादी महिला समिति की नेता कामरेड शकुंतला जाखड़ ने किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सीआईटीयू के राज्य उपप्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि अमेरिका द्वारा वेनेजुएला की संप्रभुता पर किया गया हमला अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि अमेरिका पहले भी अपनी साम्राज्यवादी नीतियों के तहत कई देशों पर हमला कर चुका है, जिससे वैश्विक असमानता बढ़ी है और इसका सबसे अधिक असर तीसरी दुनिया के देशों पर पड़ा है।

Advertisement

जनवादी महिला समिति की राज्य उपप्रधान शकुंतला जाखड़ ने कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति की पत्नी किसी संवैधानिक पद पर नहीं हैं, इसके बावजूद उनके साथ की गई कथित कार्रवाई महिलाओं के खिलाफ अपराधों को बढ़ावा देने वाली है। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका की नीतियों की कड़ी निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके विरोध की अपील की।

Advertisement

Advertisement
×