Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

2010 से पहले भर्ती शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता का विरोध, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

दो साल में टीईटी पास नहीं करने पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति के प्रावधान पर शिक्षकों में रोष

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो कैप्शन फोटो 07: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन करते हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के सदस्य। -हप्र
Advertisement

नारनौल में वर्ष 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी/एचटेट) पास करना अनिवार्य किए जाने के विरोध में मंगलवार को हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी ने प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली के नेतृत्व में शिक्षक प्रतिनिधियों ने नगराधीश को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निर्णय वापस लेने की मांग की।

जिला महासचिव डॉ. जसवंत यादव ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से 14 सितंबर को जारी आदेश में न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए वर्ष 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को दो वर्ष के भीतर टीईटी पास करना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि में परीक्षा पास नहीं करने वाले शिक्षकों के लिए अनिवार्य सेवानिवृत्ति का प्रावधान भी आदेश में बताया गया है। हालांकि, पांच वर्ष से कम सेवा वाले शिक्षकों को इस प्रावधान से छूट दी गई है। पदोन्नति के लिए भी टीईटी पास करना अनिवार्य किए जाने की बात कही गई है।

Advertisement

 15-20 साल की सेवा के बाद परीक्षा उचित नहीं : नंगली

वहीं जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली ने कहा कि जिन शिक्षकों ने 15 से 20 वर्षों तक विद्यालयों में सेवाएं देकर हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवारने में योगदान दिया है, उनकी योग्यता का आकलन अब केवल दो घंटे की परीक्षा के आधार पर करना व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि अनुभवी शिक्षकों को दोबारा पात्रता परीक्षा के दायरे में लाने से शिक्षकों में असंतोष पैदा हुआ है।

Advertisement

 फैसला वापस नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

ज्ञापन सौंपने से पहले पंचायत भवन परिसर में सभा आयोजित की गई। इसमें शिक्षक नेताओं ने सरकार के फैसले पर अपने विचार रखे। कृष्ण कुमार नंगली ने कहा कि शिक्षक संगठन सरकार से इस मामले पर पुनर्विचार की मांग कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय वापस नहीं लिया तो प्रदेश के सभी वर्गों के शिक्षक आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर डीएसटी एसोसिएशन के राज्य सचिव महेश यादव, राज्य उपप्रधान सुबे सिंह यादव, जिला वरिष्ठ प्रधान सुरेश यादव, सचिव अभय सिंह, कनीना खंड प्रधान रामकिशन यादव, अटेली खंड प्रधान मनोज कुमार, नारनौल खंड प्रधान महेंद्र यादव, जिला सचिव सुरेंद्र जोनावासिया व अभय यादव, संगठन सचिव बंसीलाल, जिला संरक्षक सोमदत्त, महिपाल कालोरिया और जिला प्रेस सचिव वेद प्रकाश सहित विभिन्न खंडों के शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Advertisement
×