हांसी में प्रॉपर्टी डीलर की ऑफिस में घुसकर धारदार हथियार से हत्या
सिर में गोली भी बारी, पत्नी ने दफ्तर पहुंच कर देखा शव तो पुलिस को दी सूचना
हांसी जिले में मंगलवार की सुबह प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक की उनके दफ्तर में घुसकर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने मृतक के चेहरे को बुरी तरह काट दिया था। उनके हाथों पर भी चोटों के निशान मिले। सिर में भी गोली मारी गई थी। वारदात का पता उस वक्त चला, उनकी पत्नी दूधिए का फोन आने के बाद उन्हें देखने दफ्तर पहुंची। दफ्तर में खून से लथपथ पति को पड़े देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक विनोद शंकर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की गहन छानबीन शुरू की। दफ्तर को सील कर दिया गया। 65 वर्षीय सुभाष मलिक हूडा सेक्टर-6 में रहते थे। वे पंचायत सेक्रेटरी पद रिटायर हुए थे और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। आज सुबह वे किसी बड़ी डील होने की बात कहकर घर से निकल कर ऑफिस आए थे। दोपहर तक घर नहीं पहुंचने के बाद उनकी पत्नी उन्हें बुलाने आई थी।
घर के पास ही बना रखा था ऑफिस
परिवार के मुताबिक, सुभाष मलिक हर रोज अल सुबह करीब 5 बजे अपना ऑफिस खोल लेते थे। इसके बाद दैनिक कार्य निपटाते थे। परिवार के मुताबिक, मंगलवार सुबह वे कोई बड़ी डील होने की बात कहकर घर से ऑफिस आ गए गए थे। सुभाष के दफ्तार चले जाने के बाद परिवार के लोग अपने कार्यों में लग गए। इसी दौरान उनके दूधिए ने उनकी पत्नी पुष्पा को कॉल की।
बताया कि आज सुभाष दूध लेने नहीं आई। इसके बाद उनकी पत्नी करीब साढ़े आठ बजे उनके दफ्तर पहुंची। सुभाष की पत्नी जैसे ही दफ्तर पहुंचीं और दरवाजा खोल कर अंदर का दृश्य देखा तो होश उड़ गए। सिर में गोली भी लगी थी। यह देख पत्नी ने शोर मचा दिया। उनके चीखने की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक विनोद शंकर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की गहन छानबीन शुरू की। दफ्तर को सील कर दिया गया। इसके अलावा पुलिस ने परिवार के लोगों से भी बातचीत की। उधर, वारदात की सूचना पर हांसी के विधायक विनोद भयाना के पुत्र साहिल भयाना अस्पताल पहुंचे और परिजन व डॉक्टर से मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सुभाष मलिक हमारे पारिवारिक सदस्य की तरह थे। अभी तक कोई रंजिश की बात सामने नहीं आई है।
पुलिस को मौके से गोली का एक खोल भी बरामद हुआ है। वहीं, हांसी व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीन तायल ने कहा कि यह निंदनीय घटना है और आवश्यकता पड़ी तो हो व्यापार मंडल हांसी बंद का आह्वान भी कर सकता है। यह पूरी तरह से पुलिस का फेलियर है।

