Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पांडू पिंडारा पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण शुरू

पांडू पिंडारा, पांडवों द्वारा अपने पूर्वजों का पिंडदान करने और मोक्ष प्राप्ति के प्रयास से जुड़ा ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल, अब एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का विषय बनेगा। फिल्म का निर्माण पवित्र स्थल की महत्ता को सहेजने और प्रचारित करने के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जींद में फिल्म पांडू पिंडारा का शुभारंभ करते अतिथि। -हप्र
Advertisement

पांडू पिंडारा, पांडवों द्वारा अपने पूर्वजों का पिंडदान करने और मोक्ष प्राप्ति के प्रयास से जुड़ा ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल, अब एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का विषय बनेगा। फिल्म का निर्माण पवित्र स्थल की महत्ता को सहेजने और प्रचारित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग रविवार को विधिवत रूप से शुरू हुई, जिसमें प्रमुख अतिथियों के रूप में रूद्राक्ष मिड्ढा, योगेश बैरागी, और राजकुमार गोयल ने शिरकत की। फिल्म को अखंड पिक्चर्स और सिनेमैटिक हरियाणा के बैनर तले बनाया जाएगा।

फिल्म की टीम में अभिनेता हरिओम कौशिक, निदेशक निशा शर्मा, फिल्म निर्माता सुरेश यादव और अन्य प्रमुख लोग शामिल रहे। संगीतकार जिले सिंह सोनी, जिन्होंने गीता जयंती और माता शीतला जैसी धार्मिक परियोजनाओं पर संगीत रचा है, फिल्म का संगीत तैयार करेंगे।

Advertisement

निर्देशक पुनीत शर्मा ने कहा कि फिल्म का उद्देश्य पांडू पिंडारा की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर को प्रामाणिकता के साथ दर्शकों तक पहुँचाना है। फिल्म की शूटिंग पांडू पिंडारा और इसके आसपास के ऐतिहासिक स्थलों पर की जाएगी, जिससे इस स्थल की दिव्यता और महत्व को व्यापक रूप से प्रचारित किया जा सके।

Advertisement

Advertisement
×