Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

डीपी वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप का प्रो-एम इवेंट संपन्न

पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव ने प्रदान किए पुरस्कार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
इवेंट में विजेताओं को सम्मानित करते वरिष्ठ क्रिकेटर और गोल्फर कपिल देव। -निस
Advertisement
जिले के प्रतिष्ठित क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में आयोजित डीपी वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप 2026 के प्रो-एम इवेंट में पेशेवर गोल्फर मनीष ठाकरण और उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। पीजीटीआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मनीष ठाकरण की टीम में शौकिया खिलाड़ी प्रदीप सिंह, आईपीएस वसीम अकरम और हरीश गुप्ता शामिल थे। टीम ने 52.1 का उत्कृष्ट स्कोर बनाकर पहला स्थान हासिल किया।

वहीं पेशेवर खिलाड़ी कुशल सिंह की टीम, जिसमें राहुल किशोर, अमित भंडारी और समीर नैय्यर शामिल थे, 53.8 के स्कोर के साथ उपविजेता रही। इवेंट के दौरान विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। होल नंबर 5 पर ‘क्लोजेस्ट टू द पिन’ प्रतियोगिता में निहारिका भारद्वाज ने गेंद को पिन से मात्र 4 फीट 7 इंच की दूरी पर रोककर जीत दर्ज की। होल नंबर 17 पर इसी प्रतियोगिता में प्रदीप सिंह ने 12 फीट की दूरी के साथ बाजी मारी।

Advertisement

होल नंबर 7 पर ‘स्ट्रेटेस्ट ड्राइव’ प्रतियोगिता में एन.के. मिश्रा का शॉट सबसे सटीक रहा, जिसकी गेंद फेयरवे के केंद्र से महज 5 इंच दूर रुकी। वहीं, होल नंबर 14 पर ‘लॉन्गेस्ट ड्राइव’ प्रतियोगिता में अर्जुन सिंह ने 335 यार्ड की लंबी ड्राइव लगाकर खिताब अपने नाम किया। प्रो-एम विजेता टीम को पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव तथा एक्सिस बैंक के कार्यकारी निदेशक मुनीश शारदा ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ क्रिकेटर एवं वरिष्ठ गोल्फर कपिल देव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन देश में गोल्फ के स्तर को और मजबूत बना रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
×