Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बजट में अंत्योदय के मूल मंत्र को प्राथमिकता : जरावता

प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट की दूरगामी नीतियों पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें बजट को विकसित हरियाणा की ओर बढ़ता सबसे मजबूत कदम बताया। पूर्व विधायक...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी के भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में उपस्थित भाजपा नेता।-हप्र
Advertisement

प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट की दूरगामी नीतियों पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें बजट को विकसित हरियाणा की ओर बढ़ता सबसे मजबूत कदम बताया।

पूर्व विधायक एवं अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में अंत्योदय के मूल मंत्र को प्राथमिकता दी है जहां गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकारी खजाने के द्वार खोल दिए गए हैं। यह बजट हर वर्ग को सम्मान देने वाला संकल्प पत्र है। भाजपा जिला अध्यक्ष डाॅ. वंदना पोपली ने बजट के जिले के बुनियादी ढांचे के लिए क्रांतिकारी बताया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता यशपाल बत्रा, मीडिया प्रभारी जतिन अरनेजा, जिला प्रवक्ता नितेश अग्रवाल, सह प्रभारी मनीष पाल्हावास आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×