Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सीजेआई के भव्य स्वागत की तैयारी

पेटवाड़ गांव के मूलनिवासी मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत शुक्रवार से दो दिवसीय दौरे पर अपनी पत्नी सविता कांत के साथ हिसार आएंगे। उनका पुलिस प्रशासन और बार एसोसिएशन ने भव्य स्वागत की तैयारी कर रखी है। यहां उनका रागिनी, बीन-बाजा,...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पेटवाड़ गांव के मूलनिवासी मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत शुक्रवार से दो दिवसीय दौरे पर अपनी पत्नी सविता कांत के साथ हिसार आएंगे। उनका पुलिस प्रशासन और बार एसोसिएशन ने भव्य स्वागत की तैयारी कर रखी है। यहां उनका रागिनी, बीन-बाजा, पुलिस बैंड, बुक्कों और फूलों से स्वागत किया जाएगा। गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। इस दौरान कदंब के 10 पौधों का रोपण भी हिसार, हांसी, बरवाला व नारनौंद में किया जाएगा, छह पौधों का रोपण सीजेआई व उनकी पत्नी करेंगी। कार्यक्रम के तहत सीजेआई शुक्रवार दोपहर को अपनी पत्नी के साथ हेलिकॉप्टर से हांसी आएंगे और हेलिपैड पर उनका पुलिस बैंड के साथ स्वागत किया जाएगा। सीजेआई अपनी पत्नी के साथ हांसी कोर्ट काम्पलेक्स में प्रस्तावित सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे जहां पर उनका बीन-बाजा के साथ स्वागत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सीजेआई का संबोधन भी होगा। इसके बाद सीजेआई हिसार बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में आएंगे। कार्यक्रम में भी सीजेआई का संबोधन होगा। अगले दिन 10 जनवरी को सीजेआई और उनकी पत्नी बरवाला व नारनौंद के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां पर वे नए न्यायालयों का उद्घाटन करेंगे। शनिवार को सीजेआई के दो कार्यक्रमों में मुख्यंत्री नायब सिंह सैनी भी होंगे। इसके बाद वे पेटवाड़ जाएंगे। बाद में हिसार के राजकीय महाविद्यालय में प्रस्तावित पूर्व छात्र संघ के सम्मेलन में जाएंगे। सीजेआई ने अपनी स्नातक तक की पढ़ाई इसी महाविद्यालय से की है। शनिवार को सीजेआई के दो कार्यक्रमों में मुख्यंत्री नायब सिंह सैनी भी होंगे। बरवाला के कार्यक्रम में सीजेआई और उनकी पत्नी, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस व उनकी पत्नी और मुख्यमंत्री का स्वागत होगा। वे बरवाला में स्थापित नई कोर्ट का उद्घाटन करेंगे। प्रस्तावित समारोह में सीजेआई और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन भी होगा। नारनौंद में भी सभी का स्वागत होगा और फिर सीजेआई और मुख्यमंत्री का संबोधन भी होगा।

Advertisement
Advertisement
×