Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बजट पूर्व परामर्श बैठक सहभागी लोकतंत्र व सांझा उत्तरदायित्व का प्रतीक : सीएम

गुरुग्राम में सीए, अधिवक्ताओं, आर्किटेक्ट्स, पर्यावरणविदों, डॉक्टर्स सहित पेशेवरों ने दिए बजट पर सुझाव मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा है कि बजट पूर्व परामर्श बैठकें सहभागी लोकतंत्र, सहयोगात्मक शासन और सांझा उत्तरदायित्व का सशक्त उदाहरण हैं। वे बुधवार को...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

गुरुग्राम में सीए, अधिवक्ताओं, आर्किटेक्ट्स, पर्यावरणविदों, डॉक्टर्स सहित पेशेवरों ने दिए बजट पर सुझाव

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा है कि बजट पूर्व परामर्श बैठकें सहभागी लोकतंत्र, सहयोगात्मक शासन और सांझा उत्तरदायित्व का सशक्त उदाहरण हैं। वे बुधवार को गुरुग्राम के सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस में आयोजित बजट पूर्व परामर्श बैठक को संबोधित कर रहे थे।

यह बैठक दो सत्रों में आयोजित की गई, जिसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट, अधिवक्ता, आर्किटेक्ट, पर्यावरणविद, डॉक्टर सहित विभिन्न पेशेवरों ने भाग लिया और बजट को लेकर अपने सुझाव रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर खुले मन, स्पष्ट सोच और रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ एक मंच पर एकत्र हुए हैं, जिससे बजट को अधिक समावेशी और जनोन्मुखी बनाने में मदद मिलती है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष प्राप्त 43 सुझावों में से 15 को बजट 2025-26 में शामिल किया गया था। मुख्यमंत्री ने आबकारी एवं कराधान विभाग की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि बजट 2025-26 में विभाग के लिए 68,834 करोड़ 91 लाख रुपये का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

Advertisement

31 दिसंबर 2025 तक 54,022 करोड़ 66 लाख रुपये का राजस्व अर्जित कर लिया गया है, जो लक्ष्य का 78.48 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन हितधारकों के सुझाव बजट 2026-27 में शामिल किए जाएंगे, उन्हें विधानसभा में बजट भाषण सुनने के लिए विशेष आमंत्रण भेजा जाएगा।

Advertisement
×