Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

प्रयास सोसायटी बेसहारा बच्चों को शिक्षा देकर फैला रही नई रोशनी : मूलचंद शर्मा

प्रयास वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित प्रयास वेलफेयर स्कूल सेक्टर-64 के प्रांगण में संस्था के 27वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व परिवहन मंत्री पं. मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बल्लभगढ़ में रविवार को विधायक मूलचंद शर्मा का स्वागत करते संस्था के प्रधान विनोद अग्रवाल उपाध्यक्ष हरीश सिंगला व अन्य। -निस
Advertisement

प्रयास वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित प्रयास वेलफेयर स्कूल सेक्टर-64 के प्रांगण में संस्था के 27वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व परिवहन मंत्री पं. मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्था की ओर से उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

इस अवसर पर पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रयास वेलफेयर सोसायटी पिछले 27 वर्षों से बेसहारा एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें कौशल शिक्षा से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सोसायटी बेसहारा बच्चों को शिक्षा देकर समाज में नई रोशनी फैला रही है। बच्चे यहां से शिक्षा लेकर विभिन्न अच्छी नौकरियों में पहुंचे हैं। कार्यक्रम में आरएसएस के वरिष्ठ सदस्य श्रीकृष्ण सिंघल विशिष्ट अतिथि थेे।

Advertisement

संस्था के प्रधान विनोद अग्रवाल ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस शिव प्रसाद शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर संस्था के वाइस चेयरमैन प्रवेश गुप्ता, वाइस प्रेजिडेंट मधु गुप्ता, आरके लड्डे, मार्केट कमेटी चेयरमैन संजीव बैंसला, राहुल गोयल, जेपी मास्टर, दुलीचंद शर्मा, बिशन चंद शर्मा, डॉ. दिनेश गुप्ता, राजू सोलंकी चीफ एडवाइजर एमआर सिंगला, वासुदेव गर्ग, हरीश सिंगला, पवन गुप्ता अनंगपुरिया, भगवानदास गोयल, विवेक बंसल, गौरव गर्ग, पंकज गर्ग, हेमंत शर्मा, राजेश सिंघल, दिनेश गोयल, वासुदेव शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
×