Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

पंजाब सरकार का स्टीकर लगी कार से 37 लाख का डोडा पोस्त बरामद

दिल्ली-वडौदरा-मुंबई हाईवे के रेस्ट पार्किंग में फर्जी नंबर प्लेट लगी किया सोनेट कार से पुलिस ने करीब 37 लाख रुपये का डोडा-पोस्त बरामद किया। कार का असली रजिस्ट्रेशन पंजाब के लुधियाना ईस्ट का है और उस पर परिवहन विभाग, पंजाब...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

दिल्ली-वडौदरा-मुंबई हाईवे के रेस्ट पार्किंग में फर्जी नंबर प्लेट लगी किया सोनेट कार से पुलिस ने करीब 37 लाख रुपये का डोडा-पोस्त बरामद किया। कार का असली रजिस्ट्रेशन पंजाब के लुधियाना ईस्ट का है और उस पर परिवहन विभाग, पंजाब सरकार का स्टीकर लगा हुआ है। पुलिस ने कार और डोडा पोस्त को कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी तक आरोपी का सुराग पुलिस को नहीं मिला है। हथीन थाना पुलिस ने अज्ञात दवारा अपने अन्य साथियो के साथ मिलीभगत करके गाडी पर फर्जी नम्बर प्लेट बदलकर वा गाडी में बिना लाइसेसं व परमिट के अवैध रूप से नशीला पदार्थ डोडा पोस्त रखने के आरोप में केस दर्ज किया है।

थानेदार संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की दिल्ली-वडौदरा-मुंबई एक्सप्रेस वे के रेस्ट पार्किंग में डोडा पोस्त के भरी एक सोनेट गाडी खड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने टीम ने गाड़ी को चैक किया तो उसका लाक लगा हुआ था। पुलिस ने शीशा तोड कर गाडी को अनलाॅक कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाडी की पिछली सीट पर प्लास्टिक के नौ कट्टा मिले। इन कट्टों को खोलकर चैक किया तो डोडा पोस्त पाया गया। इलेक्ट्रोनिक कांटे से तोलने पर कुल वजन 186 किलो 200 ग्राम मिला। गाडी और डोडा पोस्त से भरे कट्टों को कब्जे में लिया गया।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि गाडी पर वाहन पंजीकरण अथॉरिटी रोहतक की नंबर प्लेट लगी हुई थी जबकि गाडी का असल पंजीकरण पंजाब के लुधियाना ईस्ट का है। गाडी पर परिवहन विभाग पंजाब सरकार का स्टीकर लगा हुआ है। पुलिस का कहना है कि गाडी नंबर के आधार पर मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द ही अरेस्ट कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Advertisement

Advertisement
×