Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

एशियन गेम्स में स्वर्ण जीत गांव लौटीं पूजा हथवाला, मंत्री कृष्ण पंवार ने किया सम्मानित

ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर जताई खुशी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो कैप्शन: हथवाला गांव में स्वर्ण पदक विजेता पूजा हथवाला को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार। हप्र
Advertisement

जींद (जुलाना) में  एशियन गेम्स की कबड्डी चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली खिलाड़ी पूजा हथवाला के बृहस्पतिवार को अपने गांव हथवाला पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पूजा का स्वागत करते हुए फूल-मालाएं पहनाकर उसकी उपलब्धि पर खुशी जताई।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार ने पूजा हथवाला को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पूजा ने अपनी खेल प्रतिभा, मेहनत और लगन से देश व क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पूजा हथवाला हिंदुस्तान की शान है। उसकी सफलता से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

Advertisement

मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रही है।

Advertisement

पूजा के गांव पहुंचने पर भारत माता के जयकारों और ढोल-नगाड़ों से माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। पूजा ने ग्रामीणों और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि उनके प्यार और आशीर्वाद से उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर जुलाना नगर पालिका चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा, जुलाना बारहा प्रधान बसाऊ लाठर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज, राजबीर हथवाला सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement
×