Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

'झूठ की राजनीति बेनकाब, अदालत की सच्चाई पर मुहर'

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा चर्चित आबकारी (शराब नीति) मामले में आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को बरी किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष रविंद्र फौजदार ने इसे सच्चाई की निर्णायक जीत बताते...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फरीदाबाद में अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाते आप जिलाध्यक्ष रविन्द्र फौजदार। -हप्र
Advertisement

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा चर्चित आबकारी (शराब नीति) मामले में आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को बरी किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष रविंद्र फौजदार ने इसे सच्चाई की निर्णायक जीत बताते हुए विपक्ष पर जोरदार राजनीतिक हमला बोला है। रविंद्र फौजदार ने कहा कि अदालत ने अपने स्पष्ट फैसले में माना है कि जांच एजेंसी आरोपों को साबित करने में पूरी तरह विफल रही और किसी भी प्रकार की आपराधिक साजिश या भ्रष्टाचार का ठोस प्रमाण नहीं मिला।

अदालत ने कहा कि बिना पर्याप्त सबूतों के गंभीर आरोप लगाए गए, जो न्याय और लोकतंत्र दोनों के सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक आम आदमी पार्टी के नेताओं को बदनाम करने के लिए राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से झूठा नैरेटिव बनाया गया, मीडिया ट्रायल चलाया गया और जनता को भ्रमित करने की कोशिश की गई। लेकिन अदालत के फैसले ने साबित कर दिया कि यह पूरा मामला अनुमान और कमजोर जांच पर आधारित था, जिसमें कोई आपराधिक मंशा सिद्ध नहीं हो सकी। यह फैसला केवल नेताओं की नहीं बल्कि देश की जनता के विश्वास और सच्ची राजनीति की जीत है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×