Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राजनीति पद या सत्ता का माध्यम नहीं, सेवा का मार्ग : पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई

हिसार में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि राजनीति केवल पद या सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और जनता की सेवा का मार्ग है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी पूरी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
आदमपुर हलके में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते कुलदीप बिश्नोई।-हप्र
Advertisement

हिसार में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि राजनीति केवल पद या सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और जनता की सेवा का मार्ग है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता के हितों की रक्षा करते हुए विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते रहेंगे।

शनिवार को आदमपुर हलके के करीब आधा दर्जन गांवों के दौरे के दौरान उन्होंने यह बात कही। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हलके के गांवों में आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत करना उनकी तथा भव्य बिश्नोई की प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीणों को बेहतर जीवन सुविधाएं मिल सकें।

Advertisement

संघर्ष, स्वाभिमान और जनता के अधिकारों की लड़ाई पर आधारित राजनीति की: पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई

कुलदीप बिश्नोई ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनकी राजनीति हमेशा संघर्ष, स्वाभिमान और जनता के अधिकारों की लड़ाई पर आधारित रही है। उन्होंने कहा कि जनसेवा और जनहित के लिए लिया गया उनका संकल्प आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रही है। कार्यकर्ताओं और आम लोगों का स्नेह व समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और यही उन्हें हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल ने प्रदेश में विकास और जनसेवा की जो मजबूत नींव रखी थी, उसे आगे बढ़ाना उनका दायित्व है। चौ. भजन लाल के प्रदेश के विकास से जुड़े कई सपने अधूरे हैं और उन्हें पूरा करना ही उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि वे हर परिस्थिति में जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

आदमपुर में कुलदीप बिश्नोई ने परिवार सहित मनाई होली, लोगों को दी शुभकामनाएं

Advertisement
×