Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रायसीना हिल्स में फार्म हाउस में अवैध पार्टी पर पुलिस की रेड, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व म्यूजिक सिस्टम बरामद रायसीना हिल्स स्थित एक निजी फार्म हाउस में चल रही अवैध पार्टी पर गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान पार्टी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व म्यूजिक सिस्टम बरामद

रायसीना हिल्स स्थित एक निजी फार्म हाउस में चल रही अवैध पार्टी पर गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान पार्टी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में शराब, चरस और म्यूजिक सिस्टम बरामद किए गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना भौंडसी पुलिस को सूचना मिली कि पहाड़ी क्षेत्र में एक फार्म हाउस में अवैध पार्टी आयोजित की जा रही है।

सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त (बादशाहपुर) सुरेंद्र फोगाट के नेतृत्व में थाना भौंडसी, थाना सेक्टर 65 और अपराध शाखा 39 व 40 की टीमों ने संयुक्त रूप से रेड की। रेड के दौरान फार्म हाउस में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पार्टी में मौजूद थीं। पूछताछ में पार्टी आयोजित करने वाले का नाम आनंद उर्फ एंडी, निवासी वैशाली, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) सामने आया।

Advertisement

पुलिस ने आनंद को मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 130 ग्राम चरस, 101 बोतल बीयर, 23 बोतल अंग्रेजी शराब और म्यूजिक सिस्टम बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी चरस किसी अन्य व्यक्ति से खरीदकर पार्टी में सप्लाई करने के लिए लाया था।

Advertisement

इसके अलावा, बिना अनुमति के डीजे बजाकर पार्टी आयोजित करने पर एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को आगे की जांच और अदालत में पेशी के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) डॉ. हितेश यादव ने कहा कि नए साल पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी और बिना कानूनी अनुमति आयोजित होने वाली किसी भी पार्टी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
×