Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Tawadu Road Encounter: नूंह में पुलिस व गो तस्करों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैरों में लगी गोली

Tawadu Road Encounter: तावड़ू रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में नफीस और मुबारक घायल; दो गोवंश व पिकअप वाहन बरामद

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो
Advertisement

Tawadu Road Encounter: नूंह जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और कथित गो तस्करों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। तावड़ू रोड स्थित पहाड़ इलाके में रिपीटर नाका के पास हुई इस कार्रवाई में दो कथित गो तस्करों के पैरों में गोली लगने से वे घायल हो गए। घायलों की पहचान नफीस और मुबारक निवासी घाटा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गोवंश को राजस्थान की ओर तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तावड़ू रोड पर नाकाबंदी की।

Advertisement

बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस का कहना है कि प्रभारी संदीप मोर ने पहले चेतावनी स्वरूप हवाई फायरिंग की और आरोपियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन जवाब में फिर से फायरिंग की गई। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए।

Advertisement

घायलों को उपचार के लिए शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मौके से दो गोवंश और एक पिकअप कैंपर वाहन बरामद किया गया है। फिलहाल नूंह सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से कितने मुकदमे दर्ज हैं और उनका आपराधिक रिकॉर्ड क्या रहा है।

Advertisement
×