Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों को बांटे चेक

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को डीआरडीए सभागार में जन-जागरूकता व लाभार्थियों को चेक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने किया। डिप्टी स्पीकर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जींद में लाभार्थियों को सब्सिडी राशि के चेक देते विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा। -हप्र
Advertisement

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को डीआरडीए सभागार में जन-जागरूकता व लाभार्थियों को चेक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने किया। डिप्टी स्पीकर द्वारा इस मौके पर 13 लाभार्थियों को पांच लाख 85 हजार रुपये के सब्सिडी चेक भी वितरित किए गए। डॉ. मिड्ढा ने कहा कि वर्तमान सरकार अंत्योदय की भावना के अनुरूप योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू कर रही है, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच सके। पहले गरीब आदमी को बढ़ते बिजली बिल भरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब पात्र उपभोक्ताओं की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement
×