सफाई अभियान के माध्यम से दादरी को स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प लिया : सुनील सांगवान
दादरी में संत रामपाल के अनुयायियों के सहयोग से सफाई अभियान चलाया
विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि सफाई अभियान के माध्यम से दादरी शहर को स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प लिया है। स्वच्छता अभियान सामाजिक सहभागिता और सामूहिक जिम्मेदारी का विषय बन गया है। विधायक ने लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अभियान में सहयोग देने का आह्वान किया।
विधायक सुनील सांगवान ने बृहस्पतिवार को संत रामपाल के बेटे नरेंद्र दास की अगुवाई में सफाई अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने संत रामपाल के अनुयायियों के साथ शहर में कई स्थानों पर झाड़ू चलाई और कुड़ा-करकट को साफ किया।
उन्होंने लोगों को साफ-सुथरा हो अपना शहर के लिए प्रेरित किया। वहीं नरेंद्र दास ने कहा कि यह सफाई अभियान केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि इसे सुनियोजित और व्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया। शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, बाजार क्षेत्रों और आवासीय कालोनियों में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर, नगर परिषद के वाइस चेयरमैन संदीप फोगाट, राष्ट्रदीप परमार, अशोक रावलधी सहित अनेक नगर पार्षद व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

