Faridabad News पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सेक्टर-9 में रोटरी क्लब फरीदाबाद एवं प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से तैयार की गई इको वन का उद्घाटन आज वार्ड-37 के पार्षद मुकेश अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें लाल चंदन,...
सेक्टर-9 में रोटरी क्लब फरीदाबाद एवं प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से तैयार की गई इको वन का उद्घाटन आज वार्ड-37 के पार्षद मुकेश अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें लाल चंदन, सफेद चंदन और त्रिवेणी के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब फरीदाबाद के प्रधान सुधीर चौधरी, डॉ. राकेश गुप्ता, प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रधान रेखा जिंदल, नम्रता मित्तल, आरडब्ल्यूए के प्रधान रणबीर चौधरी, महासचिव सतवीर शर्मा, आर.के. केसवानी, राजकुमार सिंगला और बसंत तेवतिया मौजूद रहे।
रोटरी क्लब के प्रधान सुधीर चौधरी ने कहा कि इको वन के संचालन के साथ-साथ उसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी रोटरी क्लब द्वारा निभाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान लगाए गए पौधों की देखभाल कर उन्हें विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।
पार्षद मुकेश अग्रवाल ने कहा कि इको वन के माध्यम से क्षेत्रवासियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण बनाए रखने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि इको वन का शुभारंभ केवल पौधारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरा-भरा वातावरण तैयार करने की दिशा में अहम कदम है। पर्यावरण संरक्षण आज हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना भी उतना ही जरूरी है।
उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब फरीदाबाद एवं प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इको वन तैयार कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की गई है। इससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी और लोगों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण का संदेश भी मिलेगा। इको वन आने वाले समय में क्षेत्र के लोगों के लिए हरियाली और पर्यावरण जागरूकता का सुंदर केंद्र बने, इसके लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
पार्षद मुकेश अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाए और उसे पेड़ बनने तक उसकी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारी आने वाली पीढय़िों की सबसे बड़ी पूंजी हैं और इनका संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है। समाज, संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों से ही फरीदाबाद को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा शहर बनाया जा सकता है।

