Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Pingwan Robbery : पिनगवां लूट मामले में पुलिस ने बदायूं से दबोचा पांचवां आरोपी, रिमांड की तैयारी

Pingwan Robbery : जिले के पिनगवां कस्बे में पिछले साल नवंबर में हुई चर्चित ज्वेलर्स लूट के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। जांच टीम ने इस वारदात में शामिल पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नूंह पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
Advertisement

Pingwan Robbery : जिले के पिनगवां कस्बे में पिछले साल नवंबर में हुई चर्चित ज्वेलर्स लूट के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। जांच टीम ने इस वारदात में शामिल पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेश उर्फ पड्डा पुत्र मदन (निवासी कादर धनुपुरा, बदायूं, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को दबोचा था, जिसे शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

करोड़ों के जेवरात और हथियार बरामद करने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक, राजेश उस गिरोह का हिस्सा था जिसने 27 नवंबर की रात हथियार के बल पर करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूटे थे। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर वारदात वाली जगह की निशानदेही कराएगी और चोरी किए गए माल की बरामदगी के प्रयास करेगी। इस मामले में पुलिस पहले ही चार मुख्य आरोपियों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार कर चुकी है।

Advertisement

अब तक 20 किलो चांदी और अवैध हथियार बरामद

पिनगवां थाना प्रभारी निखिल ने बताया कि जांच में राजेश की गिरफ्तारी एक अहम कड़ी है। इससे पहले पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 20 किलोग्राम से अधिक चांदी, अवैध हथियार और नकदी बरामद हो चुकी है। थाना प्रभारी का कहना है कि वारदात में कुल सात आरोपी शामिल थे, जिनमें से पांच पुलिस की गिरफ्त में हैं। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही मामले का पूरी तरह खुलासा कर दिया जाएगा।

Advertisement

Advertisement
×