फोगाट खाप स्कूली छात्रा से गैंगरेप कर हत्या मामले में पीड़ितों के पक्ष में उतरी
जिला चरखी दादरी में स्कूली छात्रा के पिता द्वारा लगाए गए गैंगरेप व हत्या के गंभीर आरोपों को लेकर सर्वजातीय फोगाट खाप मृतका स्कूली छात्रा के समर्थन में सामने आई है। इस मौके पर फोगाट खाप ने प्रशासन से जल्द...
जिला चरखी दादरी में स्कूली छात्रा के पिता द्वारा लगाए गए गैंगरेप व हत्या के गंभीर आरोपों को लेकर सर्वजातीय फोगाट खाप मृतका स्कूली छात्रा के समर्थन में सामने आई है। इस मौके पर फोगाट खाप ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी पर जोर दिया है।
फोगाट खाप बोली-अत्याचार हुआ, न्याय मिलना चाहिये
सर्वजातीय फोगाट खाप के प्रधान सुरेश कुमार फोगाट ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि बेटी के साथ हुआ अत्याचार अत्यंत निंदनीय है और पीड़िता को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो फोगाट खाप पीड़िता के समर्थन में कोई बड़ा कदम उठा सकती है।
खाप प्रधान ने यह भी स्पष्ट किया कि खाप परंपरागत रूप से बेटियों के साथ होने वाले अत्याचार के विरोध में खड़ी रही है और आगे भी न्याय की लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

