Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रोहतक में सुपवा में प्रदर्शनी देखने उमड़े लोग

प्रदर्शनी आधुनिक सोच, भारतीय संस्कृति व परंपराओं का संगम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रोहतक में मंगलवार को सुपवा में प्रदर्शनी का अवलोकन करते लोग। -निस
Advertisement

दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) में कला प्रदर्शनी कला व मनोरंजन का संगम बनकर उभर रही है। कला प्रदर्शनी में पेंटिंग, स्कल्प्चर, इंस्टॉलेशन आर्ट, फोटोग्राफी, ग्राफिक डिजाइन, एनिमेशन व पारंपरिक कलाओं सहित अनेक विधाओं के दो हजार से अधिक आर्ट वर्क्स प्रदर्शित किए गए हैं। इन कलाकृतियों में जहां छात्रों की आधुनिक सोच व रचनात्मकता दिखाई दे रही है, वहीं भारतीय संस्कृति व परंपराओं की झलक भी स्पष्ट रूप से नजर आ रही है। यह संगम दर्शकों को खूब भा रहा है। खास बात यह है कि हर कलाकृति अपने आप में एक संदेश देती है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर रही है। डीएलसी सुपवा के कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने बताया कि गुरुवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल कला प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचेंगे। इस दौरान एफटीवी डिपार्टमेंट के मिनी ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें वह फैकल्टी ऑफ विजुअल आर्ट्स के करीब 49 छात्रों को सम्मानित करेंगे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×