भाजपा की नीतियों से जनता में उत्साह : कुलदीप बिश्नोई
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने हिसार, नलवा, आदमपुर एवं रोहतक में कई सामाजिक कार्यक्रमों में शिकरत की। उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों में आम जनमानस के साथ बाचतीत के दौरान यह बात तो...
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने हिसार, नलवा, आदमपुर एवं रोहतक में कई सामाजिक कार्यक्रमों में शिकरत की। उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों में आम जनमानस के साथ बाचतीत के दौरान यह बात तो साफ तौर पर सामने आई है कि भाजपा की नीतियों से जनता में उत्साह का माहौल है और मुख्यमंत्री नायब सैनी की कुशल कार्यप्रणाली भी लोगों को पसंद आ रही है।
उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार ने प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों के हितों में कई महत्वपूर्ण नीतियों से किसानों को लाभ पहुंच रहा है और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जैसे कि फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इन योजनाओं से किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है और वे अपनी फसलों का उत्पादन बढ़ा पा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ नलवा के विधायक रणधीर पनिहार भी मौजूद रहे।

