Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नगर परिषद पलवल का पटवारी और बिल्डंग इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

गांव पातली की जमीन पर रिपोर्ट करने के मांगे थे 15 हजार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
शुक्रवार को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए गए नगर परिषद पलवल के बिल्डिंग इंस्पेक्टर दलजीत सिंह को कार में बिठाकर ले जाती एसीबी की टीम।-हप्र
Advertisement
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को नगर परिषद पलवल में छापेमारी कर बिल्डंग इंस्पेक्टर दलजीत सिंह व पटवारी सुनील को 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की इस बडी कार्यवाही से नगर परिषद में हडकंप मच गया और कई अधिकारी और कर्मचारी अपनी सीट को छोडकर भाग गए।

छापेमारी की यह कार्यवाही गांव पातली निवासी धर्मसिंह की लिखित शिकायत पर की गई है। एसीबी की टीम दोनों अधिकारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार गांव पातली निवासी धर्मसिंह ने एंटी करप्शन ब्यूरो को लिखित शिकायत दी कि उन्हें किसी कार्य के लिए यह जयरत है कि उनका गांव पातली नगर परिषद की सीमा में है या नहीं। इसके लिए वह नगर परिषद के चक्कर काट रहे हैं।

Advertisement

नगर परिषद के पटवारी सुनील व बिल्डिंग इंस्पेक्टर दलजीत सिंह गांव उनसे 15 हजार रूपये की रिश्वत मांग रहे हैं। एसीबी ने पीडित धर्मसिंह को पांच-पांच सौ रूपये के नोट दिए। इसके बाद पीडित नगर परिषद पहुंचा और जैसे ही पटवारी सुनील व बिल्डिंग इंस्पेक्टर दलजीत सिंह को 15 हजार रूपये दिए, तुरन्त ही एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
×