Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पलवल में पार्किंग स्थल व ऑफिसर-कम-कमर्शियल कॉम्प्लेक्स निर्माण बनेगा

जमीन ट्रांसफर को कैबिनेट ने दी मंजूरी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गौरव गौतम
Advertisement
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हरियाणा कैबिनेट की बैठक में पलवल के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग के एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस प्रस्ताव के तहत प्रांतीय सरकार की भूमि को नगर परिषद पलवल को पार्किंग स्थल तथा नगर परिषद के ऑफिसर-कम-कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए वर्तमान कलेक्टर रेट की दरों पर ट्रांसफर किया जाएगा। मंत्री गौरव गौतम ने पलवल शहर की लंबे समय से चली आ रही पार्किंग समस्या एवं नगर परिषद के लिए उपयुक्त प्रशासनिक परिसर की आवश्यकता को लगातार सरकार के समक्ष उठाया था, जिसके फलस्वरूप आज यह प्रस्ताव कैबिनेट से पारित हुआ।

प्रस्ताव के अनुसार वर्ष 2024-25 का कलेक्टर रेट 11,550 रुपये प्रति वर्ग गज निर्धारित किया गया है। इस आधार पर एसडीएम आवास के समीप स्थित कुल 9,944 वर्ग गज भूमि की कीमत राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 19 जनवरी 2021 को जारी नीति के अनुसार लगभग 11 करोड़ 48 लाख 53 हजार 200 रुपये आंकी गई है। भूमि ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर परिषद पलवल द्वारा यहां आधुनिक पार्किंग सुविधा के साथ-साथ ऑफिसर-कम-कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि नगर परिषद पलवल ने इस भूमि को ट्रांसफर कराने संबंधी प्रस्ताव पहले ही 18 जुलाई 2018 को पारित कर दिया था। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस परियोजना के साकार होने से पलवल शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बाजार क्षेत्रों में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी तथा आम नागरिकों को सुगम पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही नगर परिषद को एक आधुनिक प्रशासनिक परिसर मिलेगा, जिससे शहरी सेवाओं के संचालन में पारदर्शिता, गति एवं गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Advertisement

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने इस मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा कैबिनेट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पलवल के समग्र विकास के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में शहर को और अधिक विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी।

Advertisement
×