Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

स्कूल सौंदर्यकरण योजना में परखोत्तमपुर व कुमरोधा विद्यालय प्रथम

मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यकरण योजना के तहत खंड जाटूसाना के राजकीय विद्यालयों द्वारा किये गए आवेदनों के आधार पर एसडीएम रेवाड़ी की अध्यक्षता में निरीक्षण समिति गठित की गई। समिति ने योजना के तहत चयन प्रक्रिया के लिए विद्यालयों का मौके...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यकरण योजना के तहत खंड जाटूसाना के राजकीय विद्यालयों द्वारा किये गए आवेदनों के आधार पर एसडीएम रेवाड़ी की अध्यक्षता में निरीक्षण समिति गठित की गई। समिति ने योजना के तहत चयन प्रक्रिया के लिए विद्यालयों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत एसडीएम द्वारा प्राथमिक विद्यालय स्तर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय परखोत्तमपुर को प्रथम स्थान, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कमालपुर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। माध्यमिक विद्यालय स्तर पर राजकीय विद्यालय कुमरोधा को प्रथम, राजकीय विद्यालय कुतुबपुरी बुराज को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार ने कहा कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
×