हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में चल रही कबड्डी चैंपियंस लीग में हिसार हीरोज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फरीदाबाद फाइटर्स को 36-17 से दी करारी शिकस्त दी। वहीं अन्य मैच में पानीपत पैंथर्स ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए मेजबान सोनीपत स्टॉर्स को 48-24 से हरा दिया। खेल विवि. के इंडोर स्टेडियम में चल रही लीग में अनुशासित डिफेंस और सटीक रेड्स के दम पर हिसार ने मुकाबले को शुरू से अपने नियंत्रित में कर लिया। हॉफ टाइम से ठीक पहले मिले एक तकनीकी पॉइंट के चलते हीरोज ने 13-10 की बढ़त के साथ ब्रेक लिया। दूसरे हॉफ में हिसार हीरोज ने पूरी तरह गियर बदल दिया।और स्कोर को 26-14 पहुंचा दिया। रेफरी की अंतिम सीटी के साथ एक और ऑलआउट दिलाते हुए मुकाबला 36-17 से अपने नाम कर लिया। हिसार हीरोज के मनप्रीत को बेस्ट रेडर ऑफ द मैच और नितेश कुमार को बैकलाइन में शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट डिफेंडर ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले खेले गये मुकाबले में पानीपत पैंथर्स शुरू से ही दमदार मानी जाने वाली सोनीपत स्टॉर्स पर हावी हो गई और एक के बाए अंक बटोरते हुए स्कोर को 22-9 पर पहुंचा दिया। हॉफ टाइम में 29-11 की मजबूत बढ़त के साथ ब्रेक तक पहुंचा दिया। दूसरे हॉफ में भी कहानी कुछ अलग नहीं रही। सोनीपत स्टॉर्स लय बनाने में नाकाम रहे। पानीपत की डिफेंस ने मजबूती दिखाते हुए लगातार गलतियां और खाली रेड्स करवाईं और 48-24 से मुकाबला जीत लिया। मुख्य अतिथि गन्नौर के विधायक देवेंद्र कादियान के हाथों पानीपत पैंथर्स के नरेंद्र कंडोला को रेडर ऑफ द मैच और अंकित जगलान को डिफेंडर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिलाया गया।