Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गुरुग्राम में 4 पंचायतों में निर्विरोध चुने गये पंच, छह में पर्चा नहीं भरा

उपचुनाव के लिए चुनाव चिह्न आवंटित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

जिले की विभिन्न पंचायतों में उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों को बुधवार को चुनाव चिन्ह अलॉट किए गए हैं। जिले में 10 पंचायतों में पंच पद के लिए भी नामांकन आमंत्रित किए गए थे। जिसमें से चार पंचायतों में निर्विरोध पंच चुने गए हैं। छह पंचायतों में कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। खंड पटौदी की ग्राम पंचायत बास पदमका में सरपंच पद के लिए राजवीर सिंह पुत्र रविंद्र सिंह साइकिल चुनाव चिन्ह पर, राजीव कुमार पुत्र मुकेश कुमार कांच के गिलास चुनाव चिन्ह पर तथा वीरेंद्र सिंह पुत्र लाल सिंह नारियल के पेड़ चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। खंड सोहना की पंचायत समिति, वार्ड-5 से मीना पत्नी धर्मेंद्र ब्लैक बोर्ड चुनाव चिन्ह पर तथा रेखा पत्नी परवीन कुमार दीवार घड़ी चुनाव चिन्ह पर प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। प्रवक्ता ने बताया कि मतदान की तारीख 10 मई रविवार को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित की गई है। मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्र पर ही की जाएगी। यदि री-पोल की आवश्यकता होती है, तो इसके लिए 12 मई मंगलवार की तिथि निर्धारित की गई है। पुनर्मतदान का परिणाम भी मतगणना के तुरंत बाद घोषित किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
×