Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

धान खरीद शुरू, मंत्री राजेश नागर ने किया बल्लभगढ़ अनाज मंडी का औचक निरीक्षण

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने मंगलवार को बल्लभगढ़ अनाज मंडी का दौरा किया और खरीफ फसल की खरीद व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में धान की खरीद, उठान, रखरखाव तथा किसानों के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बल्लभगढ़ अनाज मंडी में धान खरीद कार्य का निरीक्षण करते प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर व अन्य अधिकारी। -निस
Advertisement

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने मंगलवार को बल्लभगढ़ अनाज मंडी का दौरा किया और खरीफ फसल की खरीद व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में धान की खरीद, उठान, रखरखाव तथा किसानों के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंडी में फसल लेकर आने वाले किसी भी किसान को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मंत्री राजेश नागर ने मंडी परिसर में खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान मंत्री ने मंडी में किसानों के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने पीने के पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई शौचालय, बैठने की व्यवस्था तथा अटल कैंटीन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और किसानों को साफ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो। मंत्री राजेश नागर ने मंडी में मौजूद आढ़तियों और किसानों से भी बातचीत की तथा उनसे खरीद व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया। इस दौरान बल्लभगढ़ मार्केट कमेटी अध्यक्ष संजीव बैंसला, मोहना मार्केट कमेटी अध्यक्ष संदीप टोंगर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कविता, मंडी प्रधान पुरुषोत्तम डागर, आढ़ती राजेंद्र गर्ग, सुनील गोयल, महेंद्र गर्ग, मनीष गोयल, विनोद अग्रवाल, कोऑपरेटिव सोसाइटी इंस्पेक्टर नरेंद्र, नेत्रपाल टोंगर, अजीत टोंगर मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
×