बच्चों में संस्कृति और नैतिक मूल्यों का विकास ही हमारा उद्देश्य: केएस ढाका
गुरुग्राम में लायंस पब्लिक स्कूल में शनिवार को कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने इट्स ए स्मॉल वर्ल्ड और स्नो व्हाइट-ए टेल ऑफ ट्रू ह्यूमैनिटी विषयों पर...
गुरुग्राम में लायंस पब्लिक स्कूल में शनिवार को कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने इट्स ए स्मॉल वर्ल्ड और स्नो व्हाइट-ए टेल ऑफ ट्रू ह्यूमैनिटी विषयों पर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने उत्साह, उमंग और आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या दीपिंदर कौर, चेयरमैन डॉ. के.एस. ढाका, विद्यालय प्रबंधक राजीव कुमार तथा अन्य ने किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि विद्यालय बच्चों को प्रसन्नतापूर्वक ज्ञान देने के साथ-साथ दयालुता, विनम्रता और सहयोग जैसे गुण सिखाने का प्रयास करता है।
बच्चों ने कैंडी डांस, स्कूल डांस, चंदा मामा डांस, पेंगुइन डांस, रोबोट डांस और नेचर डांस जैसी आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। दूसरी प्रस्तुति स्नो व्हाइट-ए टेल ऑफ ट्रू ह्यूमैनिटी के माध्यम से ईर्ष्या और घमंड जैसी बुराइयों से दूर रहकर प्रेम, करुणा और अच्छे कर्मों का महत्व बताया गया।
चेयरमैन लायन डॉ. के.एस. ढाका ने कहा कि बच्चों में संस्कृति व नैतिक मूल्यों का संचार समय की आवश्यकता है। विद्यालय प्रबंधक राजीव कुमार ने आयोजन की सफलता के लिए शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक प्रयास रहा।

