Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एसआईआर पर सवाल उठाकर देश की छवि खराब कर रहा विपक्ष : राजकुमार कटारिया

भाजपा प्रवक्ता राजकुमार कटारिया ने कांग्रेस पर अपने शासनकाल में संविधान का बार-बार दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) पर सवाल उठाकर कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष देश और दुनिया में भारत के लोकतंत्र...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया।
Advertisement

भाजपा प्रवक्ता राजकुमार कटारिया ने कांग्रेस पर अपने शासनकाल में संविधान का बार-बार दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) पर सवाल उठाकर कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष देश और दुनिया में भारत के लोकतंत्र की छवि खराब करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन विपक्ष अपने इन मंसूबों में कभी सफल नहीं होगा।

गुरुवार को झज्जर में मीडिया से बातचीत करते हुए राजकुमार कटारिया ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एक लोकप्रिय और मजबूत सरकार बनी है। मोदी सरकार द्वारा लिए गए जनहितैषी फैसलों के चलते देश में हुए अधिकांश चुनावों में कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हार के सही कारण तलाशने के बजाय कांग्रेस कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर रही है।

Advertisement

जनता ने भाजपा के 1 साल के शासन की तुलना कांग्रेस के 60 साल से की: राजकुमार कटारिया

कटारिया ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के 60–70 वर्षों के शासन की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल से की है और इसी कारण भाजपा को लगातार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की घुसपैठियों और फर्जी मतदाताओं को बचाने की राजनीति अब नहीं चलने वाली है।

Advertisement

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि एसआईआर को लेकर कांग्रेस तथ्यहीन और भ्रामक आरोप लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता कांग्रेस के इन प्रयासों को सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण आवश्यक है और मृत, डुप्लीकेट व फर्जी नाम हटाने की यह प्रक्रिया चुनाव आयोग द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले ईवीएम को दोष देते थे और जब यह मुद्दा नहीं चला तो अब वे वोट चोरी का एजेंडा लेकर सामने आए हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कटारिया ने कहा कि कांग्रेस वही पार्टी है जिसने देश पर आपातकाल थोपा और बार-बार संविधान व लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता निराधार आरोप लगाकर लोकतंत्र की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

राजकुमार कटारिया ने दावा किया कि कांग्रेस की सबसे बड़ी परेशानी घुसपैठियों को लेकर है, इसी कारण वह एसआईआर का विरोध कर रही है।

गन्नौर से जजपा उम्मीदवार रहे रणधीर मलिक और भाजपा प्रवक्ता विनोद पाहवा ने थामा कांग्रेस का हाथ

Advertisement
×