Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Bhiwani News नाटक में दिखा ऑपरेश्प्रेन सिंदूर और विकसित भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जनसेवा के 25 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग तथा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के तत्वावधान में जिलेभर में शनिवार से दो...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी के गांव में नाटक मंचन करते कलाकार। -हप्र
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जनसेवा के 25 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग तथा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के तत्वावधान में जिलेभर में शनिवार से दो दिवसीय नाटक मंचन कार्यक्रम शुरू हुए।

नाटक मंचन के माध्यम से कलाकारों ने केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर में महिलाओं के सशक्तीकरण के साथ-साथ हमारी सैन्य ताकत और साहस की भी लोगों को जानकारी दी।  गांव लोहानी, देवराला, मुंढाल और लेघां आदि गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलाकारों ने विकसित भारत के संकल्प में आमजन के योगदान व वर्तमान में बढ़ते और प्रगतिशील भारत की तस्वीर दर्शकों सामने प्रस्तुत की।

Advertisement

कलाकारों ने कहा कि लोग कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाएं और पीएम मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे को सार्थक करने में भूमिका अदा करें।

Advertisement

मुंढाल में नाटक मंचन प्रभारी मनोज ढाणा, लोहानी में संदीप श्योराण और संयोजक सुनील शास्त्री, देवराला में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुंदरपाल तंवर, मंडल अध्यक्ष कैरू सतीश वर्मा, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

Advertisement
×