Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

जींद से हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन देश के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक : कृष्ण मिड्ढा

हरियाणा विस के डिप्टी स्पीकर ने गांवों में की जनसभाएं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जींद के गांवों में सभाओं को संबोधित करते विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा। -हप्र
Advertisement
हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू होना केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। इस परियोजना से जींद का नाम देश के विकास के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा।

डॉ. मिड्ढा शुक्रवार को जींद विधानसभा के खेड़ी, तलौडा, लोहचब, मनोहरपुर समेत लगभग एक दर्जन गांवों में ग्रामीण सभाओं में बोल रहे थे। उनके साथ टेकराम कंडेला, पार्षद राममेहर, बलवंत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि जींद विधानसभा क्षेत्र के लोग प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरी गर्मजोशी के साथ तैयार हैं। बड़ी संख्या में बुजुर्ग पारंपरिक सफेद पगड़ी पहनकर उनका स्वागत करेंगे, जबकि विभिन्न गांवों और शहरों से लोग डीजे, ढोल-नगाड़ों और उत्साह के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जींद विधानसभा क्षेत्र से रैली में अभूतपूर्व जनसमर्थन देखने को मिलेगा। भीड़ के मामले में यह रैली नया रिकॉर्ड स्थापित करेगी। जिस प्रकार यह ट्रेन इको फ्रेंडली है, उसी प्रकार प्रधानमंत्री कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोग भी इलेक्ट्रिक व्हीकल में पहुंचकर इसको पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति दे रही है। जींद जिले में भी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और अन्य जनकल्याणकारी परियोजनाओं पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही जींद को भाखड़ा नहर का पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने, मेडिकल काॅलेज के बनने जैसे विकास कार्यों से जींद की दशा में भी सुधार हुआ है। डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 17 जुलाई को सुबह 9 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे तथा प्रदेशवासियों को हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।

Advertisement
×