पॉल्ट्री फार्म में एक कर्मी की मौत, एक गंभीर
गांव बुढ़ाखेड़ा में पॉल्ट्री फार्म में एक कर्मचारी सोनू (30) की मौत हो गई, जबकि एक अन्य कर्मचारी मध्य-प्रदेश के राजकुमार को गम्भीर हालात में पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आशंका है कि जहरीली गैस...
गांव बुढ़ाखेड़ा में पॉल्ट्री फार्म में एक कर्मचारी सोनू (30) की मौत हो गई, जबकि एक अन्य कर्मचारी मध्य-प्रदेश के राजकुमार को गम्भीर हालात में पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आशंका है कि जहरीली गैस के दुष्प्रभाव के चलते बताया गया है। हादसे के बाद दोनों को यहां नागरिक अस्पताल लाया गया जहां सोनू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि राजकुमार को पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया लेकिन उसे बेहतर उपचार को पानीपत के निजी अस्पताल ले गए। सोनू का शव सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है। यहां स्काईलार्क नाम के पॉल्ट्री फार्म के मालिक पूर्व विधायक जसबीर देसवाल ने बताया कि वह हादसे की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि राजकुमार को खानपुर पीजीआई ले जाने में देर ज्यादा लगती इसलिए शीघ्र बेहतरीन उपचार व्यवस्था के लिए उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां अब वह खतरे से बाहर है।

