Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

10 करोड़ की साइबर ठगी में एक और गिरफ्तार

शेयर बाजार में निवेश पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर गांव पीथनवास निवासी एक व्यक्ति से लगभग 10 करोड़ रुपए की ठगी में साइबर थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान पश्चिम बंगाल के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

शेयर बाजार में निवेश पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर गांव पीथनवास निवासी एक व्यक्ति से लगभग 10 करोड़ रुपए की ठगी में साइबर थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान पश्चिम बंगाल के माल्दा जिले के गांव रामपुर चन्द्रपारा निवासी तारीकुल इस्लाम के रूप में हुई हैं। पुलिस इस मामले में 12 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं। जांचकर्ता पुलिस अधिकारी ने कहा कि गत वर्ष 22 सितंबर को गांव पीथनवास के जयकृष्ण आभीर ने शिकायत दी थी कि वह 24 अगस्त 2025 को सोशल मीडिया पर एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा था। जिसके बाद उसका व्हाट्स ऐप पर आरोपियों से संवाद होना शुरू हो गया। आरोपियों ने उससे शेयर बाजार में निवेश करने की बात कह कर एक ऐप उसके मोबाइल में इंस्टाॅल करवा दी। इसके बाद आरोपियों ने उससे विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में लगभग 10 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब उसने यह राशि वापस निकालने का प्रयास किया तो उससे और पैसा जमा कराने को कहा गया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त 12 आरोपियों को पहले ही काबू कर लिया था। अब इस मामले में पुलिस ने तारीकुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चंदन कुमार का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया और एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस जल्द अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी करेगी।

Advertisement
Advertisement
×