Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हथीन थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

हथीन (निस): हथीन थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव पारिवारिक सदस्यों को सौंप दिया। घायलों का अस्पताल में उपचार...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
file
Advertisement

हथीन (निस): हथीन थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव पारिवारिक सदस्यों को सौंप दिया। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक आरोपी चालक को अरेस्ट नहीं किया है।

हथीन थाना पुलिस इंचार्च इंस्पेक्टर हरेकिसन ने बताया कि गांव मंडौरी के नजदीक कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार कपिल की मौत हो गई जबकि उसका भाई कृष्ण व एक अन्य युवक मोनू घायल हो गए। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और अभी तक चालक फरार हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×