Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हलवासिया विद्या विहार में एनसीएफ-2023 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

हलवासिया विद्या विहार में एनसीएफ-2023 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित की गई।  शिक्षकों के लिए ‘नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल 2023’ विषय पर एक दिवसीय इन-हाउस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कार्यशाला में उपस्थित अतिथिगण व शिक्षक। -हप्र
Advertisement
हलवासिया विद्या विहार में एनसीएफ-2023 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित की गई।  शिक्षकों के लिए ‘नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल 2023’ विषय पर एक दिवसीय इन-हाउस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा जारी नई पाठ्यचर्या रूपरेखा के प्रमुख बिंदुओं को समझना और विद्यालय स्तर पर उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित करना था।

रिसोर्स पर्सन के रूप में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की वाणिज्य आचार्या विकास शर्मा ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रशासन और आमंत्रित अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर संगीताचार्य गोविंद प्रताप मिश्रा व हरीश के मार्गदर्शन में आचार्या अनुराधा, अंजुला और अंजू खट्टर ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की।

Advertisement

हलवासिया विद्या विहार में कार्यक्रम में पहुंचे ये लोग

कार्यक्रम का संचालन आचार्या मीनाक्षी अग्रवाल ने किया। उन्होंने रिसोर्स पर्सन का परिचय देते हुए बताया कि विकास शर्मा पिछले 27 वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं और इस प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को नई पाठ्यचर्या से जुड़ी प्रभावी शिक्षण तकनीकों से अवगत कराएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि विकास शर्मा इसी विद्यालय की पूर्व छात्रा रही हैं, जो संस्थान के लिए गौरव का विषय है।

Advertisement

इस अवसर पर प्राचार्य विमलेश आर्य, उप-प्राचार्य दीपक वशिष्ठ, वरिष्ठ विभाग प्रमुख एलेग्जेंडर दास तथा माध्यमिक विभाग प्रमुख सुवीरा गर्ग ने मुख्य वक्ता को स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।

हलवासिया विद्या विहार में एनसीएफ-2023 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

अपने संबोधन में विकास शर्मा ने बताया कि ‘नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल 2023’ एनसीईआरटी द्वारा तैयार एक मार्गदर्शक दस्तावेज है, जो भारत में स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम, पाठ्यपुस्तकों और शिक्षण पद्धतियों की दिशा निर्धारित करता है। यह रूपरेखा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों के समग्र विकास, कौशल-आधारित शिक्षा और अनुभवात्मक अधिगम पर विशेष बल देती है।

प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने दक्षता-आधारित शिक्षण एवं मूल्यांकन प्रणाली, अनुभवात्मक व गतिविधि-आधारित शिक्षण, मातृभाषा में शिक्षा का महत्व, विषयों का एकीकरण, कक्षा छठी से तीन-भाषा नीति तथा कला, खेल और व्यावसायिक शिक्षा के समावेश जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

आचार्या कविता भाटी, लक्ष्मी शर्मा,अनीता गोयल ने रखे विचार

कार्यशाला में आचार्या कविता भाटी, लक्ष्मी शर्मा और अनीता गोयल सहित अन्य शिक्षकों ने भी कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव और विचार साझा किए।

फीडबैक सत्र में आचार्य मनोज शर्मा ने रिसोर्स पर्सन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने के साथ विद्यार्थियों के सृजनात्मक और बौद्धिक विकास में भी सहायक होती हैं। प्राचार्य विमलेश आर्य ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षण-पद्धति को समृद्ध करते हैं और विद्यार्थियों को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वर्कशॉप के सफल आयोजन में काउंसलर ममता शर्मा, तकनीकी सहयोग में आचार्या कुमारी किरण और कोमल (प्रोजेक्टर), आचार्या अदिति (फोटोग्राफी), आचार्या नेहा और आचार्या मीनू (वीडियोग्राफी) का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

हलवासिया विद्या विहार में लेवल-अप पार्टी आयोजित

Advertisement
×