दिल्ली से बागपत टैक्सी को बुकिंग पर लेकर आने के बाद चालक का अपहरण कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी के बागपत के गांव पट्टी चौधरान का हुजेफा है। पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। मूलरूप से रेवाड़ी के गांव बगडवा अहीर हाल नोएडा के सेक्टर-104 निवासी नवीन ने पिछले साल 29 जनवरी को बहालगढ़ थाना में अपनी टैक्सी के चालक का अपहरण किए जाने की शिकायत दी थी। उनका कहना था कि वह टूर एवं ट्रेवल्स के नाम से दिल्ली में कार्यालय चलाता हैं। 28 जनवरी को चालक मूलरूप से यूपी के जिला बुलंदशहर के खुर्जा के गांव माछड़ हॉल नोएडा के सेक्टर-104 निवासी प्रमोद दिल्ली से बागपत गए थे। कार को विशु व राजन शर्मा ने बुक किया था। चालक से संपर्क टूटने पर जीपीएस के माध्यम से कार को तलाशते हुए सोनीपत के कुमासपुर स्थित ओमेक्स सोसायटी के पास पहुंचे थे, जहां कार में सीट पर खून के धब्बे मिले। बाद में पुलिस ने बागपत के गांव सिनौली निवासी प्रशांत उर्फ विशु व बिजनौर की ज्ञान विहार कॉलोनी निवासी राजन को काबू कर ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठाया था। पुलिस ने प्रमोद का शव यूपी के सिनौली के खेत में कुएं से मिला था। उनके सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। बाद में आरोपी आसिफ व रिहान को पकड़ा गया। अब पांचवें आरोपी हुजेफा को गिरफ्तार कर लिया है।
+
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

