Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

फर्म बनाकर कंपनी से करोड़ों की ठगी, एक गिरफ्तार

कंपनी के साथ करोड़ों की ठगी के मामले में पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी एक कंपनी के निदेशक को तमिलनाडू के कोयंबटूर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी वेंडर्स फर्म्स के माध्यम से लेन-देन में गड़बड़ी की। उसे...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

कंपनी के साथ करोड़ों की ठगी के मामले में पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी एक कंपनी के निदेशक को तमिलनाडू के कोयंबटूर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी वेंडर्स फर्म्स के माध्यम से लेन-देन में गड़बड़ी की। उसे अदालत में पेश किया और 2 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक जुलाई 2025 को स्मार्ट पैडल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने शिकायत दी और बताया कि कंपनी सिटी मेगा मार्ट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर्स ने वर्ष 2022 में सप्लाई एग्रीमेंट करके व्यापार के नाम पर खरीद आदेश जारी किए। इन आदेशों पर विभिन्न वेंडर्स के माध्यम से सामान सप्लाई दिखाकर कंपनी को तय समय में रुपये वापस करने का एग्रीमेंट करके करोड़ों रुपये का भुगतान करवा लिया। इसके बाद रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। इसमें वेंडर्स की भूमिका भी संदिग्ध थी। सेक्टर-17/18 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया और टीम ने तमिलनाडू के कोयंबटूर से एक कपंनी निदेशक को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान प्रशांत (45) निवासी जनकपुरी पश्चिमी दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी सिटी मेगा मार्ट कम्पनी का निदेशक और 20 प्रतिशत शेयर होल्डर है। उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता कंपनी से व्यापार के नाम पर लोन लिया। इस दौरान केवल इनवॉइस जारी की गई थी, लेकिन किसी भी प्रकार का सामान न ही सप्लाई किया गया।

Advertisement
Advertisement
×