विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें अधिकारी, कोताही बर्दाश्त नहीं : सुनील सांगवान
चरखी दादरी में भाजपा विधायक सुनील सांगवान ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए और जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटान सुनिश्चित किया जाए। दादरी के समग्र...
चरखी दादरी में भाजपा विधायक सुनील सांगवान ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए और जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटान सुनिश्चित किया जाए।
दादरी के समग्र विकास को गति देने के लिए प्रदेश की नायब सरकार द्वारा जिन विकास कार्यों की घोषणाएं की गई हैं, उन्हें तय समय में पूरा किया जाए ताकि आमजन को उनका वास्तविक लाभ मिल सके। विधायक सुनील सांगवान ने कस्बा बौंद कलां स्थित रेस्ट हाउस में समाधान शिविर का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में बिजली, पेयजल, जलभराव, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।
शिविर के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। विधायक सुनील सांगवान ने गांव मालपोष में हरिजन चौपाल की मरम्मत एवं चारदीवारी निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं कस्बा बौंद कलां में ई-लाइब्रेरी तथा नई हरिजन चौपाल के निर्माण की भी घोषणा की गई।
इसके अतिरिक्त दादरी शहर के रविदास नगर स्थित धर्मशाला की मरम्मत, लाइब्रेरी निर्माण और टीन शैड के लिए 8 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला महामंत्री राष्ट्रदीप परमार, चेयरमैन संदीप परमार, सिंचाई विभाग एक्सईएन अश्विनी, पंचायती राज एसडीओ नरेंद्र हुड्डा, बिजली निगम एसडीओ अनुराग, मार्केटिंग विभाग के एसडीओ प्रदेश देशवाल, पब्लिक हेल्थ जेई दीपक यादव, एसएचओ बलवान सिंह प्रेमपाल परमार, एडवोकेट अशोक परमार सहित कई गांवों के सरपंच व ग्रामीण उपस्थित रहे।

