अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर मंगलवार को राजकीय नर्सिंग संस्थान में विशेष समारोह का आयाेजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नर्सिंग के काम में लगे लोग आजीवन जन सेवा में लगे रहते हैं, इसलिए उनका सम्मान किया जाना चाहिये। कर्मवीर सैनी ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में नर्सिंग स्टाफ का महत्व कम नहीं है, क्योंकि डॉक्टर तो रोगी को चेक करके उपचार बता देता है जबकि नर्सिंग स्टाफ ही है जो रोगी के उपचार में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उपचार में किसे, कब, क्या देना है यह उसी पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि हरियाणा सरकार चिकित्सा सेवाओं के विस्तार मेें लगी है और इस बात का भी कि प्रदेश के राजकीय नर्सिंग संस्थानों में सफीदों का संस्थान सबसे आगे है। इस संस्थान की दर्जनों पास-आउट्स को गुरुग्राम के विश्वविख्यात अस्पताल मेदांता में जॉब मिली है। इसका अपना भवन तैयार होने के बाद निश्चित रूप से यह संस्थान और आगे बढ़ेगा। उन्होंने इस संस्थान के विद्यार्थियों विशेषकर आउटगोइंग के बेहतरीन भविष्य की कामना की। इस मौके पर मेजबान संस्थान की प्राचार्य सुदेश चौधरी, सरल मेमोरियल राजकीय महिला कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य तेजवीर सैनी, सफ़ीदों राइस मिलर्स एसोसिएशन एवम जिला बनाओ कमेटी के अध्यक्ष सुभाष जैन, कुक्कुट व्यापारी जयसिंह सैनी, पूर्व सरपंच जयकिशन जामनी व अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Advertisement
सफ़ीदों के राजकीय नर्सिंग संस्थान में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मौजूद हरियाणा के राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी व अन्य। -निस
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×
