Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

नर्सिंग ऑफिसर्स बोले- मॉडल नहीं, टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

दूसरे दिन भी काले बिल्ले लगाकर विरोध, 5 से 7 अक्तूबर तक दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल का ऐलान हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ नर्सिंग ऑफिसर्स का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुग्राम...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गुरुग्राम में मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन करते नर्सिंग ऑफिसर्स। -हप्र
Advertisement

दूसरे दिन भी काले बिल्ले लगाकर विरोध, 5 से 7 अक्तूबर तक दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल का ऐलान

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ नर्सिंग ऑफिसर्स का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 सहित सभी पीएचसी और सीएचसी में तैनात नर्सिंग ऑफिसर्स ने बृहस्पतिवार सुबह की शिफ्ट से रात की ड्यूटी तक काले बिल्ले लगाकर काम किया। उन्होंने पॉलिसी को अव्यावहारिक बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की।

नर्सिंग ऑफिसर्स ने कहा कि यह मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी नहीं, बल्कि ‘टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी’ है। उनका आरोप है कि पॉलिसी के तहत महिला कर्मचारियों को उनके गृह जिले से 100 से 200 किलोमीटर दूर तक स्थानांतरित किया जा सकता है। इससे उनके परिवार और बच्चों की देखभाल प्रभावित होगी। उन्होंने दावा किया कि तबादलों में वरिष्ठता और मेरिट को भी पर्याप्त महत्व नहीं दिया जा रहा।

Advertisement

नर्सिंग ऑफिसर्स का कहना है कि अस्पतालों में पहले ही स्टाफ की कमी है। मनमाने तबादलों से अस्पतालों की कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है और इसका असर मरीजों पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग इमरजेंसी सेवा है, इसलिए वे मरीजों को परेशानी में डालने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल नहीं करना चाहते। फिलहाल काले बिल्ले लगाकर विरोध दर्ज कराया जा रहा है।

Advertisement

नर्सिंग स्टाफ ने घोषणा की कि यदि सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो 5, 6 और 7 अक्तूबर को दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। नर्सिंग ऑफिसर्स ने मांग की कि मेवात कैडर समेत सभी नर्सिंग कैडर में तबादले के लिए कर्मचारियों को विकल्प दिया जाए। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी जिस स्थान पर जाना चाहता है, उसकी पसंद को भी तबादला प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिए। जबरदस्ती ट्रांसफर न्यायसंगत नहीं है।

Advertisement
×