Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

‘नर्सिंग सेवा, समर्पण और मानवता का प्रतीक’

गांव नूना माजरा स्थित महाराजा अग्रसेन नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम के लिए शपथ गहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ट्रस्ट के मुख्य...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

गांव नूना माजरा स्थित महाराजा अग्रसेन नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम के लिए शपथ गहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ट्रस्ट के मुख्य सलाहकार डाॅ. सुशील कुमार गुप्ता, महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डाॅ. मीना सुभाष गुप्ता, मुख्य सलहाकार राजेश गुप्ता, प्रेम गर्ग (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), त्रिलोकीनाथ (महामंत्री), दर्वेश बंसल (महामंत्री), संजय गुप्ता (महामंत्री), राजकुमार गुप्ता सह-संयोजक, प्रदीप कुमार सलहाकार मंडल के सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल ललिता भट्ट ने सभी नये विद्यार्थियों को नर्सिंग सेवा की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नर्सिंग पेशे के महत्व, जिम्मेदारी और सेवा भावना के बारे में बताया। इस अवसर पर डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नर्सिंग पेशे के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। नर्सें मरीजों की देखभाल, उपचार प्रक्रिया और अस्पताल की व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन और सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। महाराजा अग्रसेन केदारनाथ गुप्ता मेडिकल कॉलेज की डीन डाॅ. पूनम अग्रवाल ने कहा कि नर्सिंग का क्षेत्र सेवा, समर्पण और मानवता का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और कौशल को निरंतर विकसित करने तथा मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

Advertisement
Advertisement
×