Nuh Road Accident: नूंह में दर्दनाक हादसा, बाइक और बोलेरो की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
Nuh Road Accident: हरियाणा के नूह जिले में होडल रोड पर नायरा पेट्रोल पंप के पास सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। एक बाइक और बोलेरो गाड़ी की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत...
Nuh Road Accident: हरियाणा के नूह जिले में होडल रोड पर नायरा पेट्रोल पंप के पास सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। एक बाइक और बोलेरो गाड़ी की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान गांव अडबर निवासी शाकिब पुत्र उस्मान, उम्र 18 वर्ष, निजरवी पत्नी हाजी हमीद, उम्र 70 वर्ष और यासनी पत्नी उस्मान, उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है। ये तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायलों को तुरंत सीएचसी भेजा गया। जिन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, कानून-व्यवस्था सामान्य है और मामले की जांच जारी है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज में हादसा कैद हो गया है, जिससे दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में मदद मिलेगी।
इस हादसे की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई और लोगों ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पुलिस ने सर्दियों के मौसम में वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

