Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Nuh Road Accident: नूंह में कार और टेंपो की भीषण टक्कर, एक की मौत; पांच घायल अस्पताल में भर्ती

Nuh Road Accident: दिल्ली-अलवर रोड पर खेड़ा आकेड़ा थाना क्षेत्र के पास हुआ हादसा, सभी घायलों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नूंह में कार और टेंपो की टक्कर में एक की मौत। निस
Advertisement

Nuh Road Accident:  हरियाणा के नूंह जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-अलवर रोड पर खेड़ा आकेड़ा थाना क्षेत्र के निकट कार और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा फौजी होटल आकेड़ा से लगभग 500 मीटर आगे हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार और टेंपो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में सवार कुल छह लोग घायल हो गए।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

Advertisement

चिकित्सकों के अनुसार अन्य पांच घायलों का उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक और घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के पीछे तेज रफ्तार या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए दिल्ली-अलवर रोड पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

Advertisement
×