Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Nuh Crime News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास, नूंह में दो भाइयों व पिता पर केस दर्ज

महिला के गंभीर आरोप : आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और मारपीट

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Nuh Crime News : जिले के नूंह शहर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और उसे जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो सगे भाइयों और उनके पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और हरियाणा अवैध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

पुलिस को दी गई शिकायत में पश्चिम बंगाल की मूल निवासी पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, आरोपी ने धोखे से महिला की आपत्तिजनक वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस वीडियो के जरिए आरोपी उसे डरा-धमकाकर लगातार उसका शोषण करता रहा।

Advertisement

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उस पर अपना धर्म बदलने के लिए मानसिक और शारीरिक दबाव बनाया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने डरा-धमकाकर उससे मोटी रकम भी ऐंठी। यह पूरा घटनाक्रम सितंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच का बताया जा रहा है, जिसके बाद परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली।

Advertisement

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

नूंह शहर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मामले में दो भाइयों और उनके पिता को नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। गौरतलब है कि नूंह में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जिन पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

Advertisement
×