नूंह रैली ने दिया बदलाव का संदेश : महावीर चौहान
इनेलो की नूंह में आयोजित सम्मान दिवस रैली को लेकर पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव महावीर चौहान ने पलवल जिले से बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रैली में जुटी भीड़ को इनेलो...
इनेलो की नूंह में आयोजित सम्मान दिवस रैली को लेकर पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव महावीर चौहान ने पलवल जिले से बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रैली में जुटी भीड़ को इनेलो नेतृत्व प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था में बदलाव की मांग के संकेत के तौर पर देख रहा है। चौहान ने कहा कि इनेलो की नीतियों और जननायक चौधरी देवीलाल की विचारधारा के प्रति लोगों का समर्थन बढ़ रहा है।
महावीर चौहान बुधवार को पलवल की न्यू कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान इनेलो के वरिष्ठ नेता बच्चू सिंह तेवतिया और जिला प्रधान महासचिव सुनील रजौलका भी मौजूद रहे।
चौहान ने कहा कि नूंह रैली में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। उनके अनुसार अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को उठा रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, अपराध और नशा जैसे विषयों को लेकर प्रदेश में लोगों की चिंताएं हैं। उन्होंने दावा किया कि नूंह रैली में प्रदेशभर से लोगों की भागीदारी से इनेलो का संगठन जमीनी स्तर पर सक्रिय हो रहा है।
उन्होंने बताया कि पलवल जिले से भी हजारों कार्यकर्ता और समर्थक रैली में पहुंचे। उन्होंने कहा कि इनेलो की राजनीति किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा और गरीब वर्ग की आवाज को मजबूती देने पर केंद्रित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और चौधरी देवीलाल की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने तथा स्थानीय मुद्दों पर संवाद कायम करने का आह्वान किया।

