Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

बीएस-2 और बीएस-3 वाहनों पर नूंह पुलिस का शिकंजा, रोजाना 25 से अधिक वाहन इंपाउंड

एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाले बीएस-2 और बीएस-3 मानक के वाहनों के खिलाफ नूंह पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर जिले में ऐसे वाहनों की जांच और धरपकड़ के लिए अभियान...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नयी दिल्ली में बृहस्पतिवार को स्मॉग के बीच गुजरते वाहन। -ट्रिन्यू
Advertisement
एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाले बीएस-2 और बीएस-3 मानक के वाहनों के खिलाफ नूंह पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर जिले में ऐसे वाहनों की जांच और धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस द्वारा रोजाना 25 से अधिक वाहनों के चालान कर उन्हें इंपाउंड किया जा रहा है।

फिरोजपुर झिरका के डीएसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि एसपी के स्पष्ट निर्देश हैं कि एनसीआर क्षेत्र में बीएस-2 और बीएस-3 वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे। जिले के सभी थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस के अनुसार जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के रोजाना करीब 800 चालान किए जा रहे हैं। इनमें बीएस-2 और बीएस-3 वाहनों के 25 से अधिक चालान शामिल हैं।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×