Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Nuh News: चोरी के वाहन सहित दो गिरफ्तार, एक वांछित वाहन चोर भी दबोचा

विशेष वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा : नूंह पुलिस प्रवक्ता

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

नूंह जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान एवं यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अभियान के दौरान चोरी के वाहन तथा वाहन चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना नागीना पुलिस ने शुक्रवार पांच जून को वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी हिमांशु पुत्र दान सिंह निवासी नागीना, वर्तमान निवासी सोहना को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया।

Advertisement

आरोपी के कब्जे से बरामद स्कूटी चोरी की पाई गई, जिसके संबंध में नगीना थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। जांच में सामने आया कि आरोपी हिमांशु विभिन्न चोरी एवं वाहन चोरी के मामलों में भी वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ गुरुग्राम जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। आरोपी के खिलाफ थाना न्यू कॉलोनी, भोंडसी, शहर सोहना तथा सदर गुरुग्राम में चोरी एवं अन्य आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

Advertisement

इसी अभियान के तहत पुलिस की अन्य टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान तौफीक पुत्र शेर मोहम्मद निवासी रूपड़ाका थाना उटावड़ को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। बरामद मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की थी। चेसिस एवं इंजन नंबर की जांच करने पर मोटरसाइकिल का वास्तविक नंबर पाया गया। जांच में सामने आया कि इस मोटरसाइकिल से चोरी के संबंध में एक एफआईआर नूंह शहर थाने में दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण, चोरी के वाहनों की बरामदगी तथा यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। आगे भी इसी प्रकार सघन अभियान चलाकर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाती रहेगी।

Advertisement
×