Nuh News: फिरोजपुर झिरका में पुलिस और संदिग्ध गौ-तस्कर के बीच मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल हुआ आरोपी
Nuh News: नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में पुलिस और गौ-तस्कर के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका की टीम ने रावली बांध क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध...
Nuh News: नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में पुलिस और गौ-तस्कर के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका की टीम ने रावली बांध क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया।
सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका के प्रभारी उप निरीक्षक महेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक आरोपी को रुकने का इशारा किया। पुलिस का आरोप है कि आरोपी ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा नीयत से फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
मुठभेड़ के दौरान जमशेद पुत्र अब्दुल अली निवासी गांव अगोन, थाना सदर फिरोजपुर झिरका, उम्र लगभग 35 से 38 वर्ष, घायल हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस का दावा है कि आरोपी के कब्जे से तीन गाय, एक देसी कट्टा तथा कारतूस बरामद किए गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि मामले में बरामद हथियार, पशुओं और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है तथा आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।

